
धारूहेड़ा (Best E News) औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक ‘रेड ज़ोन’ (Severe/Very Poor Category) में दर्ज किया गया है। मंगलवार को दोपहर एयर क्वालिटी इंडेक्स 306 पहुंच गया। जहरीली होने की वजह से आम जनता, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और सड़कों पर उड़ती भारी धूल प्रदूषण के स्तर को लगातार बढ़ा रही है। दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर वाहनों की रेलमपेल और अवैध ‘जुगाड़’ वाहनों से निकलने वाले धुएं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। तापमान में गिरावट और हवा की गति धीमी होने के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व (PM 2.5 और PM 10) धरातल के पास जम गए हैं, जिससे स्मॉग (Smog) की चादर छाई हुई है।
लोगों ने उठाई मांग: धारूहेड़ावासी गोपाल, राजेंद्र, धमेंद्र, अनिल ने का आरोप है ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के नियम लागू होने के बावजूद धरातल पर पानी का छिड़काव और धूल पर नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पालिका से अवैध रूप से कचरा जलाने वालों तथा प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क