Sunday, 1 November 2026

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, अशोक तंवर और उदय भान को मिली अहम जिम्मेदारी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Political News (Best E News) पंजाब में 2027 में होने वालेको लेकर कांग्रेस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब चुनाव  अपने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को तेज करने…


Political News (Best E News) पंजाब में 2027 में होने वालेको लेकर कांग्रेस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब चुनाव  अपने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को तेज करने में जुटी है। इस काम में अब हरियाणा के नेताओं की भी मदद ली जाएगी। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और उदय भान को पंजाब में अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस की कोशिश है कि इस अभियान के जरिए लोगों को मतदान के अधिकार और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरूक किया जाए। साथ ही पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी सक्रिय करना चाहती है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस अभियान के लिए नेताओं की जिम्मेदारियों से जुड़ी सूची जारी की गई है।

अशोक तंवर को पंजाब के रोपड़ मोहाली और फतेहगढ़ साहिब से जुड़े इलाकों में अभियान को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उदय भान भी अलग अलग क्षेत्रों में पार्टी की इस मुहिम को मजबूत करने का काम करेंगे। पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक राणा गुरजीत सिंह को भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बनाई गई टीम में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के खिलाफ बुलंद की आवाज, धारूहेड़ा में लगाए नारे !

पार्टी अगले करीब एक महीने तक अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम चलाने  विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक पहुंचने और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर रहेगा।

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, अशोक तंवर और उदय भान को मिली अहम जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें:हरियाणा में SIR की तारीख बढ़ी अब 20 नवंबर तक मिलेगा वोटर लिस्ट में सुधार का मौका

पंजाब की राजनीति में दलित मतदाताओं की अहम भूमिका मानी जाती है। ऐसे में कांग्रेस की कोशिश इस वर्ग के बीच भी अपनी पकड़ मजबूत करने की है। पार्टी चाहती है कि मतदाता सूची और वोट डालने के अधिकार जैसे मुद्दों पर लोगों को जानकारी दी जाए और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ा जाए।

कांग्रेस के लिए यह मुहिम आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का भी हिस्सा है। पार्टी अलग अलग इलाकों में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है और स्थानीय मुद्दों को लेकर लोगों के बीच पहुंच बनाना चाहती है।

दूसरी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पिछले करीब छह महीने से पंजाब में भाजपा के लिए जनसभाएं कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पंजाब चुनाव को देखते हुए कांग्रेस भी हरियाणा के अपने बड़े नेताओं को आगे और जिम्मेदारियां दे सकती है।

ये भी पढ़ें:कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य स्वागत सीएम नायब सैनी भी रहे मौजूद

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp