Sunday, 1 November 2026

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, दिन का तापमान चढ़ा और रात में बढ़ी ठंड

Written by: Harsh Rajput

Published:

Haryana News (Best E News) हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है जबकि रात के…


Haryana News (Best E News) हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है जबकि रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। यही वजह है कि अब दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

मौसम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक हिसार प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फरीदाबाद में पारा 30.4 डिग्री और चंडीगढ़ व चरखी दादरी में 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी दिन के समय अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है।

दूसरी तरफ रात में तापमान काफी नीचे पहुंच गया है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा। भिवानी में रात का पारा 14.5 डिग्री और गुरुग्राम में 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंचकूला में भी न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा।

ये भी पढ़ें:Haryana Weather: हरियाणा में 5 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं, जानिए मौसम का हाल

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के मुताबिक पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाएं पहुंची थीं। इसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला। आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर धीरे धीरे बढ़ सकता है।

मौसम में बदलाव के साथ किसानों के लिए भी जरूरी सलाह दी गई है। खेतों में पर्याप्त नमी होने पर सरसों की RH 30 और RH 0749 किस्मों की बिजाई की जा सकती है। चने की C 235 और HC 5 किस्मों के साथ जई और बरसीम की बुवाई का भी यह सही समय है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

किसानों को धान की कटाई से दो हफ्ते पहले सिंचाई बंद करने और कपास की चुगाई ओस सूखने के बाद करने की सलाह दी गई है। साथ ही पराली नहीं जलाने की अपील की गई है।

फिलहाल हरियाणा में दिन के समय गर्मी और रात में ठंड का यह दौर जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में चार जिलों में येलो अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

हर्ष राजपूत Best E News के लिए स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। पिछले करीब छह साल से वह पत्रकारिता से जुड़ा हुआ है। View all posts by Harsh Rajput →

खबरें और भी

WhatsApp