Sunday, 1 November 2026

Haryana Weather: हरियाणा में 5 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं, जानिए मौसम का हाल

Written by: Harsh Rajput

Published:

हरियाणा मौसम (Best e News) हरियाणा में मौसम का मिजाज धीरे धीरे बदल रहा है। Haryana Weather को लेकर मौसम विज्ञानियों ने नया अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में…


हरियाणा मौसम (Best e News) हरियाणा में मौसम का मिजाज धीरे धीरे बदल रहा है। Haryana Weather को लेकर मौसम विज्ञानियों ने नया अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 5 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं और हवाएं भी मध्यम गति से चल सकती हैं। दिन में धूप निकलने के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जबकि सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास होता रहेगा।

मौसम में हो रहे इस बदलाव के बीच प्रदेश के अलग अलग जिलों में तापमान में भी अंतर देखने को मिल रहा है। नारनौल में रात का तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार रात के तापमान में करीब एक डिग्री तक बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के मुताबिक आने वाले दिनों में हवाओं की दिशा उत्तर पूर्वी से बदलकर उत्तर पश्चिमी हो सकती है। इसी वजह से प्रदेश में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है। बीच बीच में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, दिन का तापमान चढ़ा और रात में बढ़ी ठंड

दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से दोपहर के समय गर्मी महसूस हो सकती है लेकिन सुबह और शाम की ठंड बनी रहेगी। वहीं रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की भी संभावना जताई गई है।

Haryana Weather ताजा आंकड़ों के मुताबिक हिसार में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और फरीदाबाद में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रहा। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री और अंबाला में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

कुल मिलाकर अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के लोगों को बारिश से राहत रहेगी लेकिन सुबह शाम की ठंड को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

हर्ष राजपूत Best E News के लिए स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। पिछले करीब छह साल से वह पत्रकारिता से जुड़ा हुआ है। View all posts by Harsh Rajput →

खबरें और भी

WhatsApp