शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: भगत सिंह चौक पर अतिक्रमण घंटों जाम में फंसे लोग, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा के भगत सिंह चौक पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण पिछले कई दिनों से सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी हुई। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और ठेले वालों द्वारा किए…


धारूहेड़ा: भगत सिंह चौक पर अतिक्रमण घंटों जाम में फंसे लोग, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
धारूहेड़ा: भगत सिंह चौक पर अतिक्रमण घंटों जाम में फंसे लोग, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा के भगत सिंह चौक पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण पिछले कई दिनों से सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी हुई। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और ठेले वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण , जग​ह जगह वाहन चालकों की अवैध पार्किंग के चलते सड़क की चौडाई कम होती जा रही है। जिसके चलते सुबह शाम जाम लगना आम हो गया है। वहीं त्योहार के चलते जाम की समस्या ज्यादा गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

सड़क बनी अवैध पार्किग: चौक पर बडी संख्या में वाहन अव्यवस्थित खडे कर देते है जिससे सडक पर निकलना भी मुश्किल होता है। ऐसा नहीं है इसको कहा नहीं जाता लेकिन कुछ वाहन चालक दंबगता के चलते सड़क पर वाहन खडा कर देते है ऐसे जाम ओर गहरा जाता है। लोगों ने इसे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है ताकि जाम नही लगे।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा खेल स्टेडियम: 10 साल से न पानी, न लाइट, न ही कोच ?

लोगों ने बताया कि भगत सिंह चौके पर आए दिन यहां पर भयंकर जाम लगता है, क्योंकि सड़क किनारे अस्थाई दुकानों, ठेलों और अवैध पार्किंग के कारण कई जगहों पर पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो गई है। लोगों ने कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जाम हटाने के लिए न तो पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है वही न ही नपा अतिक्रमण हटवा रही है।

बुधवार रात को वही गुरूवार को भयकर जाम लगा रहा। जाम की स्थिति के चलते राहगीरों और वाहन चालकों में रोष देखने को मिला। कई लोगों ने बताया कि रोजाना इस चौक से गुजरने में अतिरिक्त समय लग रहा है, जिससे कामकाज और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। जाम खुलाने लिए न तो पुलिस विभाग तथा अतिक्रमण हटाने के लिए नपा अधिकारी चुप्पी साधे हुए है।

ये भी पढ़ें:सोनीपत के सतीश सैनी बने HPSC के चैयरमैन, जानिए क्या है बड़ी चुनौतियां

कुछ लोगो ने बताया कि दुकानदार अपनी दुकानों के सामने रेहडी लगवाते है तथा उनके प्रतिदिन रूपए लेते हैं ठेला व रहडी वालों तो मजबूरी बनी हुई कि कभी जगह नहीं है। वही बताया जा रहा है नपा की कुछ कर्मचारी मिले हुए है तो अतिक्रमण हटाते ही नहीं अगर जरूरत पडी तो पहले इनके बता देते है ताकि इन पर कार्रवाई नही हो।

 

ये भी पढ़ें:IGU Sports Competition 2026: वुशु-ताइक्वांडो की तारीख बदली, जानिए अब कब होगी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp