शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

डहीना की सरपंच पिंकी को सस्पेंड करने वाले अधिकारी को बड़ा झटका

Written by: सुनील कुमार

Published:

डहीना  (Best E News) हरियाणा के जिला रेवाड़ी की सरपंच एक बार फिर चर्चा में आ गई। उसे एक बार जिला प्रशासन की ओर से सस्पेंड कर दिया था। लेकिन कोर्ट ने…


डहीना की सरपंच को सस्पेंड करने वाली अधिकारी को झटका
डहीना की सरपंच को सस्पेंड करने वाली अधिकारी को झटका
Google News Follow us on Google

डहीना  (Best E News) हरियाणा के जिला रेवाड़ी की सरपंच एक बार फिर चर्चा में आ गई। उसे एक बार जिला प्रशासन की ओर से सस्पेंड कर दिया था। लेकिन कोर्ट ने उसके सस्पेंड को लेकर जारी किए आदेश पर स्टे दे दी गई है। यानि एक बार फिर सरपंच को सस्पेंड करने वाले अधिकारी को बडा झटका लिया है।पिंकी का आरोप है कि राजनीतिक बदले की भावना के कारण उन्हें बार-बार कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जबकि हर बार उन्हें डिविजनल कमिश्नर या पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से राहत मिली।

Advertisement

राजनीति की शिकार बनी सरपंच: डहीना की सरपंच आजकल राजनीति की शिकार बनी हुई है। बार बार उसे किसी ने किसी काम मे कमी निकालकर फंसा दिया जाता है तथा जिला प्रशासन की ओर से उसे सस्पेड कर दिया जाता है।

• पहली राहत (कमिश्नर से):पिंकी के मुताबिक, वह दिसंबर 2022 में डहिना गांव की सरपंच चुनी गई थीं। उन्हें 9 जून 2025 और 27 मार्च 2026 को सस्पेंड किया गया, लेकिन दोनों मामलों में गुरुग्राम के डिविजनल कमिश्नर के आदेश से बहाल कर दिया गया कुछ बाद बाद ही उसे फिर से यानि दोबारा से सस्पेंड कर दिया गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कौन है रेवाड़ी के अनिरूद्व यादव​? जिसे मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी !

• हाई कोर्ट से राहत: जून 2026 में तीसरी बार सस्पेंड किए जाने पर उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया था, जहां कोर्ट के आदेश से उन्हें बहाल कर दिया गया था। यानि तीसरी बार सस्पेंड के बाद वह बहाल हो गई थी।

• पद से हटाने पर स्टे: 31 अगस्त 2026 को जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सरपंच पद से हटाने और 3 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने वाले आदेश जारी किया था। इसके सरपंच की किस्मत ने एक बार उसका साथ दिया। उसके खिलाफ भी उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी, जिस पर कोर्ट ने रोक (स्टे) लगाकर उन्हें फिर से पद पर बहाल किया।

ये भी पढ़ें:IGU मीरपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती, PhD शोध के लिए 15 हजार की छात्रवृत्ति

• गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का दावा: बार-बार सस्पेंशन और बहाली के इस घटनाक्रम के बाद सरपंच पिंकी ने 12 महीने के भीतर सबसे ज्यादा बार सस्पेंड/हटाए जाने और बहाल होने के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए भी आवेदन किया है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp