शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

कोसली बस स्टैंड की विधायक अनिल यादव ने रखी धारशिला, इतने करोड़ होंगे खर्च

Written by: सुनील कुमार

Published:

Best E News: कोसली विधायक अनिल यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार के सहयोग से कोसली विधानसभा क्षेत्र की पुरानी मांगों को एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह…


Best E News: कोसली विधायक अनिल यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार के सहयोग से कोसली विधानसभा क्षेत्र की पुरानी मांगों को एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में यह हलका निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विधायक अनिल यादव आज 11 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कोसली बस स्टैंड का शिलान्यास करने के बाद आम जन को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement
कोसली बस स्टैंड की विधायक अनिल यादव ने रखी धारशिला, इतने करोड़ होंगे खर्च
कोसली बस स्टैंड की विधायक अनिल यादव ने रखी धारशिला, इतने करोड़ होंगे खर्च

उन्होंने कहा कि कोसली में नया बस स्टैंड बनवाने के लिए जनता की पुरानी मांग चली आ रही थी, जो कि आज पूरी हुई है। नया बस स्टैंड बन जाने के बाद यहां विधिवत रुप से परिवहन विभाग के सब डिपो को स्थापित किया जाएगा तथा लोगों को रोडवेज बसों की बेहतर सेवाएं मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश अनुसार कोसली हलका की चिकित्सा सुविधाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की जा रही है। पिछले साल  यहां आरओबी को दोबारा बना कर शुरु कर दिया गया था। अब शहर की तीन कॉलोनियों को वैध घोषित कर सरकार ने हजारों निवासियों को राहत दी है।

विधायक अनिल यादव ने कहा कि तीन करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से आरओबी के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। नाहड़ रोड पर पानी निकासी के लिए 48 लाख रुपए की लागत से नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। साल्हावास रोड का पुनर्निर्माण करवाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक ने सभी हल्का वासियों को नवरात्रों के लिए शुभकामनाएं भी दी। बस स्टैंड शिलान्यास करने के बाद विधायक अनिल यादव ने नाहड़ विश्रामगृह में सार्वजनिक शिकायतों को सुना तथा अधिकारियों को उनका  निवारण करने के लिए निर्देश जारी किए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कौन है रेवाड़ी के अनिरूद्व यादव​? जिसे मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी !

ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव, रोडवेज जीएम निरंजन शर्मा, चेयरमैन महेश यादव, चेयरमैन कपिल, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल, सुरेश भाकली, जिला पार्षद शारदा यादव, जिला पार्षद जीवन हितैषी, उदयभान डागर, विजय आजाद, मंडल अध्यक्ष हरीश दायमा, सरपंच रामकिशन जांगड़ा, सरपंच श्याम सिंह, मनिंद्र यादव, सरदार सिंह भाला, दीपक कोसली, आशीष बिसोहा इत्यादि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:IGU मीरपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती, PhD शोध के लिए 15 हजार की छात्रवृत्ति

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp